दिल्ली बीजेपी के विधायक गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पांच ऑटो गिफ्ट करने उनके आवास पहुंचे। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "केजरीवाल के काफिले में 27 गाड़ियां हैं, फिर भी उन्होंने ऑटो में यात्रा कर नौटंकी की।" गौरतलब है, गुजरात में केजरीवाल ऑटो में बैठकर ऑटो ड्राइवर के घर खाना खाने गए थे।