दिल्ली कैपिटल्स के सॉल्ट और वॉर्नर से आरसीबी के सिराज की हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2023 में शनिवार को एक ओवर में 2 छक्के व 1 चौका देने के बाद आरसीबी के मोहम्मद सिराज ने बाउंसर फेंका जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के फिल सॉल्ट और डेविड वॉर्नर से उनकी बहस हो गई। वायरल हुए वीडियो में सॉल्ट पहले सिराज से कुछ कहते दिखे। इसके बाद सिराज भी 'चुप रहने' का इशारा करते देखे गए।