'दिल्ली क्राइम 2' के लिए मनोज बाजपेयी ने फोन किया था, उन्हें मेरा काम पसंद आया: जतिन
वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम 2' में बबलू का किरदार निभाने वाले ऐक्टर जतिन गोस्वामी ने कहा है कि इस सीरीज़ के बाद उन्हें अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कॉल किया था। उन्होंने कहा, "उनका फोन आना (मेरे लिए) बड़ी बात है...उन्हें मेरा काम पसंद आया।" बकौल अभिनेता, "दिल्ली क्राइम में मैं कई प्रतिभाशाली लोगों से...घिरा हुआ था...हर दिन सीखने को मिला।"