अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने कहा है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' में काम करने के बाद बतौर एक नागरिक पुलिस फोर्स के प्रति उनका नज़रिया बदल गया। उन्होंने कहा, "हर रोज़ इतनी दिक्कतों से जूझते हुए वे (पुलिस) जिस तरह का काम करते हैं इस बात का एहसास होने के बाद अब मैं उनके साथ सहानुभूति रखती हूं।"