'दिल्ली क्राइम' से पहले फिल्ममेकर्स बस मेरी तारीफें करते थे, काम नहीं देते थे: शेफाली शाह

अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा है कि वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' से उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान मिली। उन्होंने कहा कि इससे पहले तक उन्हें तारीफें मिलती थीं लेकिन काम नहीं मिलता था। बकौल शेफाली, "ऐसे निर्देशक और फिल्ममेकर्स थे जो कहते थे कि मैं एक बेहतरीन अभिनेत्री हूं लेकिन काम देने को लेकर कुछ नहीं कहते थे।"