inshorts

दिल्ली दंगे अचानक से नहीं हुए, इनके पीछे पहले से तय साज़िश थी: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की हत्या मामले में मोहम्मद इब्राहिम को ज़मानत देने से इनकार कर सोमवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली दंगों के पीछे 'कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की पहले से तय साज़िश' थी। कोर्ट ने कहा कि घटनाएं अचानक से घटित नहीं हुईं। बकौल कोर्ट, 'अनगिनत दंगाइयों' ने अचानक पुलिस अधिकारियों पर 'निर्दयतापूर्वक' हमला किया था।