दिल्ली नगर निगम के सदन में आधी रात को हुआ हंगामा, बीजेपी व 'आप' की नेताओं में हुई हाथापाई
दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों के चुनाव के दौरान बुधवार देर रात एमसीडी सदन में हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 'आप' व बीजेपी नेता प्लास्टिक की बोतलें फेंकते दिखे जबकि दोनों पार्टियों की महिला सदस्य एक-दूसरे को धक्का देतीं और हाथापाई करतीं नज़र आईं। बैलेट बॉक्स को भी वेल में फेंका गया।