दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच सजाया गया 'आप' दफ्तर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की मतगणना के बीच राष्ट्रीय राजधानी में 'आप' के दफ्तर में की गई सजावट की तस्वीरें सामने आई हैं। दफ्तर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक बैनर लगाया गया है जिसमें 'अच्छे होंगे 5 साल, एमसीडी में भी केजरीवाल' लिखा है। इस चुनाव में 250 वॉर्डों के लिए 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।