दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए शुरू हुई मतगणना

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। दिल्ली के तीन नगर निगमों के विलय के बाद हो रहे पहले एमसीडी चुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी और 50% मतदान दर्ज हुआ था। इस चुनाव में 250 वॉर्डों के लिए 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।