दिल्ली बीजेपी ने की सीएम केजरीवाल के खिलाफ 'झूठा कहीं का' अभियान की शुरुआत

दिल्ली बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शनिवार को 'झूठा कहीं का' अभियान की शुरुआत की और इसके तहत 14 विशेष वैन रवाना किए। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि अगले चार सप्ताह में सभी वैन दिल्ली में 4,200 शो आयोजित करेंगे। ये वैन केजरीवाल के कथित 'झूठ और यू-टर्न' के बारे में 27 मिनट के वीडियो दिखाएंगे।