दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने 1 लाख डीज़ल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

दिल्ली सरकार ने शनिवार को 10 साल से पुराने 1 लाख से अधिक डीज़ल वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया। इसके बाद मालिकों के पास इन वाहनों में इलेक्ट्रिक किट फिट कराने या अन्य राज्यों में बेचने का विकल्प है। दिल्ली परिवहन विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में 15-साल से पुराने पेट्रोल वाहनों का भी पंजीकरण रद्द किया जाएगा।