दिल्ली में 4 माह में कोविड-19 मामलों में सर्वाधिक वृद्धि के बाद मिले ओमीक्रॉन के 10 नए केस
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले मिले हैं और कुल मामले 20 हो गए हैं। 20 में से 10 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं। दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 85 नए मामले दर्ज हुए थे जो चार माह में सर्वाधिक वृद्धि है।