दिल्ली में आईसीएमआर की सिफारिश से तीन गुना अधिक हो रहे हैं कोविड-19 टेस्ट: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किए जा रहे कोविड-19 टेस्ट आईसीएमआर द्वारा अनुशंसित संख्या से तीन गुना अधिक हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टेस्ट से गुज़रना है उनका टेस्ट किया जा रहा है। केंद्र के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, एसिम्पटोमैटिक मरीज़ों को टेस्ट से गुज़रने की आवश्यकता नहीं है।