दिल्ली में 'आप' कार्यालय को किया गया सील, चुनाव आयोग से मांगा है मिलने का समय: मंत्री आतिशी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच मंत्री आतिशी ने 'आप' द्वारा चुनाव आयोग को भेजा गया ईमेल शेयर कर बताया है कि दिल्ली में 'आप' कार्यालय सील कर दिया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, "लोकसभा चुनाव में हमें समान अवसर मिले...यह सुनिश्चित करने लिए चुनाव आयोग से तत्काल समय मांगा है...हमारे उम्मीदवार...बैठकों के लिए...कार्यालय नहीं जा सके।"