मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस वर्ष मॉनसून के दौरान अब तक 1,000 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में इससे पहले 2003 में सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में 1,050 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। दिल्ली में इस वर्ष जून में 34.8 मिलीमीटर, जुलाई में 507.1 मिलीमीटर और अगस्त में 214.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।