inshorts

दिल्ली में एनसीईआरटी की ₹35 लाख कीमत की नकली किताबें ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मंडोली में एक फैक्ट्री में छापेमारी कर ₹35 लाख कीमत की एनसीईआरटी की नकली किताबें व प्रिंटेड मैटेरियल ज़ब्त किए हैं। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक मनोज जैन को भी गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव के अनुसार, 80,000 प्रिेंटेड शीट्स ज़ब्त की गई हैं जिससे 12,000 किताबें बन सकती हैं।