दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं, इसलिए दंगों का माहौल बनाया जा रहा है: राउत

जहांगीरपुरी (दिल्ली) हिंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है, "जिस तरह से दो बड़े शहरों में दंगों का माहौल बनाया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं...उसको...जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। मुंबई में भी यही किया गया है और यहां लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया गया।"