दिल्ली में ऐम्बुलेंस लेकर सीएम आवास जा रहे बीजेपी नेता गोयल को पुलिस ने रोका

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता विजय गोयल शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए ऐम्बुलेंस और डॉक्टरों को लेकर मुख्यमंत्री आवास जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान गोयल ने कहा कि केजरीवाल नौटंकी कर रहे हैं और बीमारियों का बहाना बनाकर अंतरिम ज़मानत बढ़वाना चाहते हैं।

Load More