दिल्ली में अशोका रोड स्थित एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने हिंदू सेना के 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सामने आई तस्वीरों में ओवैसी के घर के बाहर लगा उनका नेमप्लेट टूटकर ज़मीन पर बिखरा दिखा जबकि घर की एक खिड़की का कांच भी टूटा हुआ था।