inshorts

दिल्ली में कोविड-19 के 625 नए मामले सामने आए, 7 मौतें हुईं दर्ज

दिल्ली में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 625 नए मामले सामने आए हैं जो रविवार को सामने आए 942 मामलों से कम हैं। वहीं, इस दौरान 7 मौतें दर्ज हुईं और पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 9.27% हो गया। जारी बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को 1,114 लोग रिकवर हुए हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 4,645 सक्रिय मामले हैं।