inshorts

दिल्ली में कोविड-19 के 85 नए मामले आए सामने, 1 अगस्त के बाद सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा

दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए जो 4 महीने से अधिक समय बाद सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। इससे पहले 1 अगस्त को दिल्ली में कोविड-19 के 85 नए केस मिले थे। गुरुवार को कोविड-19 की पॉज़िटिविटी दर 0.15% रही जो कि 28 जून के बाद सर्वाधिक है। दिल्ली में कोविड-19 के 475 ऐक्टिव केस हैं।