दिल्ली में बाढ़ की त्रासदी छोड़कर विपक्ष की बैठक के लिए चले गए केजरीवाल: रविशंकर

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु जाने पर कहा है कि बाढ़ की त्रासदी छोड़कर वह बैठक में चले गए। उन्होंने कहा, "बाढ़ का पानी घुसा है, पीने का पानी नहीं है, कैसे मुख्यमंत्री हैं?" बकौल प्रसाद, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी खामोश है और यह स्वार्थी गठबंधन है।