inshorts

दिल्ली में भारी बारिश के बाद हौज़ रानी इलाके में सड़क का एक हिस्सा धंसा

दिल्ली में भारी बारिश के बाद हौज़ रानी इलाके में पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की भी खबरें हैं। गौरतलब है, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में ओलावृष्टि हो सकती है।