दिल्ली में भारी बारिश के बीच शनिवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों में पानी भर गया जिसका वीडियो सामने आया है। ट्विटर पर एक अन्य वीडियो में टर्मिनल 3 पर जलभराव दिख रहा है। बारिश से दिल्ली में मोती बाग, आर.के. पुरम, मधु विहार समेत कई अन्य इलाकों में भी जलभराव हुआ।