दिल्ली में रविवार को मंकीपॉक्स का सातवां मामला दर्ज किया गया। लोक नायक अस्पताल के नोडल अफसर डॉक्टर विनीत रहलान ने बताया कि नाइजीरियाई मूल की 24-वर्षीय संक्रमित महिला पिछले 4-महीनों से भारत में रह रही थी। उन्होंने कहा कि मरीज़ अस्पताल में बुखार, गले में खराश, बाज़ू, चेहरे और निजी अंगों पर छाले जैसे लक्षणों के साथ आई थी।