दिल्ली वालों ने ₹1.75 लाख करोड़ आयकर दिया व मिले सिर्फ ₹325 करोड़: बजट पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2023-24 को लेकर कहा, "दिल्लीवासियों ने 2022 में ₹1.75 लाख करोड़ से अधिक इनकम टैक्स दिया जबकि विकास के लिए मात्र ₹325 करोड़ मिले।" उन्होंने कहा, "यह दिल्लीवासियों के साथ सौतेला व्यवहार है। आम बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट को घटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।"