दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व एनसीपी नेता योगानंद शास्त्री दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रह चुके योगानंद शास्त्री शनिवार को दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "कभी यहां से दूर नहीं रहा क्योंकि हमारे सिद्धांत और मान्यताएं एक हैं।" 2020 में महरौली विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से योगानंद नाराज़ थे जिसके बाद उन्होंने एनसीपी जॉइन कर ली थी।