दिल्ली विधानसभा में हंगामा करने को लेकर सदन से निलंबित किए गए बीजेपी के तीन विधायक

बीजेपी विधायक अनिल बाजपेयी, जितेंद्र महाजन और अजय महावर को सोमवार को दिल्ली विधानसभा से पूरे दिन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। स्पीकर राम निवास गोयल ने तीनों विधायकों को नारेबाज़ी करने व बेंच पर खड़े होने को लेकर सदन से बाहर किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गई।