कांग्रेस नेता अजय माकन ने शनिवार को दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले को लेकर कहा कि उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या तो इस्तीफा दें या फिर उन्हें हटाया जाए। उन्होंने आगे कहा, "केजरीवाल जी उन्हें नहीं हटा रहे...क्योंकि ऐसा करने से इस मामले के तार उनसे जुड़ जाएंगे।" बकौल माकन, "यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार का मामला है।"