बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने रद्द की जा चुकी दिल्ली शराब नीति को लेकर जारी विवाद के बीच रविवार को दावा किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार के सदस्यों ने नीति बनाने के संबंध में हुई बैठकों में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा, "केसीआर के परिवार ने...मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के साथ...दिल्ली के लिए...योजना बनाई।"