दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक स्टिंग वीडियो जारी किया। बीजेपी ने ट्वीट किया, "₹10 करोड़ लगाकर कैसे कमाए गए ₹150 करोड़।" इस पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया, "आरोप सही हों...तो मुझे सोमवार तक...गिरफ्तार कर लो...नहीं तो...प्रधानमंत्री जी...झूठा स्टिंग करने के लिए मुझसे माफी मांग लें।"