दिल्ली सरकार इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाएगी, 80,000 लोगों को मिलेगा रोज़गारः सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए बताया कि राज्य सरकार इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाएगी जिसकी स्थापना के बाद 80,000 लोगों को रोज़गार मिलेगा। बकौल सिसोदिया, पिछले 7 साल में 1.78 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां व कोविड-19 के बाद दिल्ली रोज़गार पोर्टल के ज़रिए 10 लाख प्राइवेट नौकरियां दी गई हैं।