दिल्ली सरकार ने स्कूलों में शौचालय बनवाए और उन्हें क्लासरूम के रूप में गिन लिया: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में हुई कथित अनियमितता पर सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल अपने काले धन की चिंता है। भाटिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों में शौचालय बनवाकर उन्हें कक्षाओं के रूप में गिन लिया।