दिल्ली से काठमांडू (नेपाल) गए एअर इंडिया के एक विमान की सोमवार को काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग टाल दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, विमान व एटीसी में संपर्क न होने के चलते यह घटना हुई। इस दौरान पायलट को विमान को आसमान में उड़ाते रहने का निर्देश दिया गया जिसके 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई।