दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खुर्शीद की नई किताब पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका की खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज़ ओवर अयोध्या’ के प्रकाशन और बिक्री को रोकने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, "अगर लोग इतने संवेदनशील हैं तो हम क्या कर सकते हैं। किसी ने उन्हें किताब को पढ़ने के लिए नहीं कहा।"