दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 31 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम पर होगी रिलीज़

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ ओटीटी प्लेटफाॅर्म ‘एमेज़ॉन प्राइम वीडियो’ पर 31 मार्च को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में जूही चावला, परेश रावल, सुहैल नय्यर, तारक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार भी नज़र आएंगे। ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म की बाकी शूटिंग उनकी जगह अभिनेता परेश रावल ने पूरी की है।