'भाभी जी घर पर हैं' के ऐक्टर्स आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर दिवंगत ऐक्टर दीपेश भान के नाम पर बने फर्ज़ी डोनेशन अकाउंट्स से बचने की अपील की है। साथ ही आसिफ ने ₹50-लाख का लोन चुकाने के लिए दीपेश के परिवार की मदद के लिए बने सही अकाउंट की जानकारी भी दी।