दिवंगत ऐक्टर पुनीत राजकुमार के नाम पर रखा गया कर्नाटक में हाथी के बच्चे का नाम

शिमोगा (कर्नाटक) स्थित एक हाथी कैंप के अधिकारियों ने हाथी के एक बच्चे का नाम दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के नाम पर रखा है। शिमोगा वाइल्डलाइफ डिविज़न के अधिकारी नागराज ने बताया कि राजकुमार को श्रद्धांजलि के तौर पर हाथी के बच्चे का नाम उनके नाम पर रखा गया। राजकुमार का पिछले माह हार्ट अटैक के चलते निधन हुआ था।