दिवंगत सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म 'प्रेरणा' जल्द रिलीज़ होगी: फिल्ममेकर्स

दिवंगत बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म 'प्रेरणा' जल्द रिलीज़ होगी जिसकी जानकारी फिल्ममेकर्स ने सोमवार को दी। फिल्म में ससुर की भूमिका निभा रहे निर्देशक/निर्माता नरेश ढांडा ने कहा कि 'प्रेरणा' एक मोटिवेशनल फिल्म है और सोनाली इसमें लीड रोल में थीं। सोनाली की बेटी यशोधरा ने शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर जारी किया था।