ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपनी एडिटेड व ओरिजनल तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से पहली तस्वीर एडिटेड जबकि दूसरी ओरिजनल है जिसमें अभिनेत्री के पैरों पर चोट के निशान दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "एडिटेड या ओरिजनल?...मैं बाद वाली प्रिफर करती हूं....छिपाना क्यों?...हकीकत स्वीकार करिए।" उन्होंने कहा, "यह एक छोटा सा साइकल ऐक्सिडेंट था।"