दिशा परमार ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को नकारा, कहा- कभी नहीं पहनूंगी बड़े साइज़ की शर्ट
टीवी अभिनेत्री दिशा परमार ने अपने गर्भवती होने की अफवाहों का शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में खंडन किया। उन्होंने लिखा, "फिर कभी बड़े साइज़ की शर्ट नहीं पहनूंगी! साथ ही जो लोग कॉल कर रहे हैं और जानना चाहते हैं...मैं बता दूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।" ऐक्ट्रेस ने गायक राहुल वैद्य से पिछले साल जुलाई में शादी की थी।