दिवंगत अभिनेता-ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रीना राय ने वह इंस्टाग्राम पोस्ट हटा दिया है जो उन्होंने कार हादसे में दीप की मौत के बाद शेयर किया था। रीना ने तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "मैं टूट गई हूं...अंदर से मर चुकी हूं...अपनी सोलमेट के पास लौट आओ।" हादसे के वक्त रीना कार में दीप के साथ थीं।