दीपिका और मैंने अभी-अभी अपना पहला घर खरीदा है: अभिनेता रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया है कि उन्होंने और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शादी के 4 वर्षों बाद अपना पहला घर खरीदा है। बकौल रिपोर्ट्स, उनका घर मुबंई से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित है जिसकी कीमत ₹119 करोड़ है। उन्होंने कहा, "अच्छा समय बिताने के लिए सही जगह है। दीपिका ने इसे सजाने में जान लगा दी है।"