डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की जिस पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "फेम डिगर।" इसके जवाब में कुशा ने कहा, "ये कमेंट करने के अलावा आप कुछ और बेहतर कर सकते हैं, दोबारा कोशिश करिए।" कई यूज़र्स ने इस कमेंट के लिए कुशा की तारीफ की।