दीपिका ने दी रणबीर-आलिया को शादी की बधाई, कहा- आप दोनों के जीवन में प्यार व खुशी बनी रहे

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। आलिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं शादी की तस्वीरों पर दीपिका ने कमेंट किया है, "मैं कामना करती हूं कि आपकी ज़िंदगी में ऐसे ही प्यार...खुशी और हंसी बनी रहे।" रणबीर व आलिया ने गुरुवार को ऐक्टर के वास्तु अपार्टमेंट (मुंबई) में शादी की।