दीपिका ने 'लहू मुंह लग गया' गाने के लिए ज़ख्मी पैरों के साथ 11 दिन शूट किया था: केलकर
अभिनेता शरद केलकर ने बताया है कि फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के 'लहू मुंह लग गया' गाने की शूटिंग के दौरान उनकी सर्जरी हुई थी और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पैरों में चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा, "दीपिका ने ज़ख्मी पैरों में टेप बांधकर 11 दिनों तक...दर्द में शूट किया था। मैं डांस नहीं कर पा रहा था।"