दीपिका ने शेयर की खुद की लिखी कविता की तस्वीर, कहा- 12 साल की उम्र में लिखी थी

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर खुद की लिखी एक कविता की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कविता लिखने का...मेरा पहला और आखिरी प्रयास...तब 12 साल की थी और सातवीं कक्षा में पढ़ती थी...कविता का शीर्षक था 'मैं हूं'।" उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से 2 शब्द दिए गए थे और बाकी कविता खुद लिखनी थी।