दीपिका ने शेयर कीं ऑस्कर 2023 की अपनी तस्वीरें, कहा- इसके बाद क्या हुआ सभी जानते हैं

95वें अकैडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) 2023 में प्रेज़ेंटर के तौर पर शामिल हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इसके बाद क्या हुआ यह सभी जानते हैं।" तस्वीरों में दीपिका अपनी लाइनें पढ़तीं, रेड कार्पेट पर वॉक करतीं और स्टेज पर स्पीच देती हुईं नज़र आ रही हैं।

Load More