दीपिका पादुकोण ने अपनी आलोचनाओं के बीच आलिया भट्ट के मेट गाला वाले लुक पर किया कमेंट

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट की मेट गाला 2023 की वीडियो वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है। इससे पहले आलिया के मेट गाला डेब्यू से कुछ घंटे पहले अपनी ऑस्कर की तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर दीपिका की आलोचना हुई थी। इवेंट के लिए तैयार हो रहीं आलिया के वीडियो पर दीपिका ने कमेंट किया, "आपने कर दिखाया!"