पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट (कोलकाता) स्थित आवास में शनिवार रात एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। दरअसल, एक शख्स कथित तौर पर दीवार फांदकर सीएम आवास में घुस गया और पूरी रात छिपकर वहीं रहा। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह को एक पुलिसकर्मी की नज़र पड़ने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।